छत्तीसगढ़राज्य

रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें, प्रयागराज के लिए इंडिगो की सेवा बंद

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। विमानन कंपनियों के नए शेड्यूल के तहत स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। वहीं, प्रयागराज के लिए इंडिगो की उड़ान बंद कर दी गई है।

 

इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज फ्लाइट को फिर से 16 अगस्त 2024 को शुरू किया था, लेकिन कंपनी ने नए शेड्यूल में इस सेवा को हटा दिया है। शनिवार को इस मार्ग पर आखिरी उड़ान का संचालन किया गया। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 9:05 बजे रायपुर से उड़ान भरती थी और 10:25 बजे प्रयागराज पहुंचती थी।

वहीं, दिल्ली सेक्टर में यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर नई फ्लाइट शुरू कर रही है। यह फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी और 2:35 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इंडिगो भी दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में एक नई उड़ान जोड़ रही है। उड़ान संख्या 6E2120 सुबह 10:15 बजे दिल्ली से रवाना होगी और 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में 6E6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button